फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE ADVANCE RESULT 2017: आयुष कौशल ने किया उत्तराखंड में टॉप

Sun, 11 Jun 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून/रुड़की
विज्ञापन
AYUSH Kaushal - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में देहरादून के आयुष कौशल ने प्रदेश में टॉप किया है। छात्राओं में प्रदेश में भाव्या जैन ने पहला स्थान हासिल किया है। इस परीक्षा में प्रदेशभर से 2121 छात्रों में से 690 ने सफलता हासिल की है। गत वर्षों के मुकाबले इस साल परीक्षा पास करने वाले होनहारों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


आईआईटी के परीक्षा समन्वयक प्रो. एमएल शर्मा ने बताया कि देहरादून परीक्षा केंद्र से परीक्षा देने वाले आयुष कौशल ने 249 रैंक के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि 439 रैंक के साथ भाव्या जैन ने दूसरा और 825 रैंक के साथ धवन रतूड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

रुड़की सेंटर से परीक्षा देने वाले उज्ज्वल अग्रवाल ने 860 रैंक के साथ चौथे स्थान पर रहे हैं। जबकि दीपक कुमार ने सामान्य में 1933 और ओबीसी में 298 रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


इसके अलावा देहरादून शहर के छात्रों तनुष जैन ने 1065वीं रैंक, समीर कुमार सिंह ने 1236 वीं, शिवम चोपड़ा ने 1865वीं, यशवंत सिंह ने कैटेगरी में 494 रैंक, सुजीत जयवालिया ने 540 रैंक हासिल किया। देर शाम तक आए नतीजों में कई और छात्र परीक्षा में सफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें