आईआईटी ने कानपुर जोन से हटाकर अब हल्द्वानी और भीमताल को भी आईआईटी रुड़की जोन में शामिल कर दिया है। ऑनलाइन होने के साथ ही जेईई एडवांस के शुल्क में भी बढ़ोतरी हो गई है।
किस श्रेणी से कितने होंगे जेईई मेन क्वालिफाई
श्रेणी क्वालिफाई होने वाले अभ्यर्थी
सामान्य 1,13,120
ओबीसी 60,480
एससी 33,600
एसटी 16,800
कुल 2,24,000
यह होगा आवेदन शुल्क
सामान्य 2600 रुपये
एससी, एसटी, पीएच, महिला 1300 रुपये
(गत वर्ष सामान्य का शुल्क 2400 रुपये और आरक्षित वर्ग का शुल्क 1200 रुपये था।)
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : दो मई 2018
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : सात मई 2018
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 14 मई 2018
जेईई एडवांस 2018 परीक्षा की तिथि : 20 मई 2018
जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी होने की तिथि : 10 जून 2018
यह है वेबसाइट : www.jeeadv.ac.in