फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: कौडियाला-ब्यासघाट मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी जेसीबी, ऑपरेटर की तलाश में रातभर चला सर्च अभियान

Wed, 10 Sep 2025 08:22 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

कौडियाला-ब्यासघाट मार्ग पर एक जेसीबी खाई में गिर गई। रातभर ऑपरेटर की तलाश की गई। 300 मीटर नीचे घायल जेसीबी ऑपरेटर को निकाला गया।
विज्ञापन
कौडियाला-ब्यासघाट मोटरमार्ग पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौडियाला-ब्यासघाट मोटरमार्ग पर रुद्रा गदेरे के पास मंगलवार देर रात एक जेसीबी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोग घायल हुए। इनमें से एक घायल को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसी रात एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

विज्ञापन


जेसीबी ऑपरेटर की तलाश के लिए दाबड़, चाँदपुर और महादेवचट्टी के ग्रामीणों ने रातभर सर्च अभियान चलाया। रात करीब 1:30 बजे एसडीआरएफ सतपुली की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

Nepal Violence: उत्तराखंड में नेपाल से सटे तीनों जिलों में अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई, सोशल मीडिया पर भी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 5:00 बजे टीम ने खाई में लगभग 300 मीटर नीचे घायल जेसीबी ऑपरेटर को ढूंढ निकाला। उसे स्टेचर की मदद से ऊपर लाकर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचाया गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से घायल ऑपरेटर को एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें