फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भोपाल के जवाहरलाल नेहरु स्कूल ने जीती क्विज प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
दून में आयोजित प्रतियोगिता में 60 विद्यालयों के छात्रों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में राष्ट्र स्तरीय कॉमर्स क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित हुई प्रतियोगिता में जवाहरलाल नेहरु स्कूल भोपाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल रुद्रपुर दूसरे और सैंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल कोटद्वार तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विवि की हेड ट्रस्टी डाॅ. अंजुम अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा, प्रतिस्पर्धा एक मात्र ऐसा निर्णायक माध्यम है, जो कि विद्यार्थियों की गुणवत्ता को कायम रखता है और उनके उज्जवल भविष्य को संवारने में सहायक होता है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में उत्तराखंड समेत दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर के करीब 60 से अधिक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 20 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले टीम को 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विवि के प्रो-वाइस चांसलर डाॅ. राजीव भारद्वाज, डाॅ. नवज्योति सिंह नेगी, मोहित अग्रवाल, डाॅ. रोहित रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें