फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कोरुवा में नाचा काठ का हिरण, अलसी में जमकर झूमा हाथी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजौनसार में बूढ़ी दिवाली संपन्न, पंचायती आंगन में महिलाओं और पुरूषों ने किया सामूहिक नृत्यI
विज्ञापन


कोरुवा गांव में हरिण (हिरण) नृत्य के साथ ही जौनसारी दिवाली का समापन हो गया। महिलाओं और पुरुषों ने पंचायती आंगन में सामूहिक नृत्य कर महासू देवता की महिमा का गुणगान किया। दिनभर लोग दिवाली के जश्न में डूबे रहे। आसपास के गांव के लोग भी बड़ी संख्या में पंचायती आंगन में जुटे। त्योहार को देखते हुए गांव में सुबह से ही चहल-पहल बनी हुई थी। लोगों ने पारंपरिक पकवान चिवड़ा, मूडी अखरोट का लुत्फ उठाया।

दोपहर करीब 12 बजे महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पंचायती आंगन में पहुंचीं। हारुल तांदी, जैंता, रासो पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी। पंचायती आंगन की तीन बार परिक्रमा के बाद हरिण नृत्य संपन्न हुआ। हरिण पर सदर स्याणा संदीप तोमर सवार हुए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गीता राम तोमर, ग्राम प्रधान नीशा तोमर, बिरेंद्र सिंह तोमर, अमर सिंह चौहान, अर्जुन सिंह तोमर, राजेश तोमर, संतन सिंह तोमर, पंचम सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर अलसी गांव में हाथी और दातनू गांव में हरिण नृत्य के साथ बूढ़ी दिवाली का समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अलसी गांव में करीब चार साल बाद हाथी बनाया गया। गांव के स्याणा कुंदन सिंह बिष्ट इस पर सवार हुए। गांव की खुशहाली के लिए पंचायती आंगन में हाथी की सात परिक्रमा लगवाई गई। दिनभर पंचायत आंगन में जश्न जारी रहा। दातून गांव में संस्कृति विभाग की टीमों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्याणा कृपाल सिंह चौहान ने हरिण में बैठकर नृत्य किया। देवभूमि सांस्कृतिक संस्था, भिरुड़ी सांस्कृतिक से जुड़े कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें