आबकारी निरीक्षक हरीश चंद्र जोशी ने हरबर्टपुर और लेहमन पुल स्थित अंग्रेजी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किया। आबकारी निरीक्षण ने बताया कि दुकान का स्टॉक और रजिस्टर चेक किए गए। अधिक रेट पर शराब बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। दुकान के बाहर अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट लगाने को कहा।
Iमहिला से मारपीट पर केस दर्जI
पुलिस ने महिला से मारपीट पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में खुशहालपुर निवासी सुल्ताना ने कहा कि गत 12 दिसंबर को गांव के ही अनवर, मकसूद, वाजिद, समीर ने उसके और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी।