फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खारसी गांव में पारंपरिक उल्लास के साथ मना जौनसार-बावर का लोक पर्व नुणाई

Thu, 30 Jul 2026 10:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनसार-बावर का प्रसिद्ध लोक पर्व नुणाई बृहस्पतिवार को खारसी गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों, गहरी आस्था और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। ढोल-दमाऊं की गूंज, सुरीले लोकगीतों और सामूहिक हारूल नृत्य के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पर्व में भाग लिया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी लोक परंपराओं का निर्वहन करते हुए सामाजिक एकता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संदेश दिया।
विज्ञापन

पर्व के अवसर पर महिला और पुरुष आकर्षक पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे नजर आए, जिससे पूरे दिन गांव में मेले जैसा उत्साह बना रहा। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक आतिथ्य के तहत स्थानीय व्यंजनों से मेहमानों का स्वागत किया। उत्सव की सांस्कृतिक छटा देखने के लिए जौनपुर और रंवाई क्षेत्र सहित आसपास के कई गांवों से लोग खारसी पहुंचे। खारसी के अलावा मानुवा और गेहरी गांवों में भी यह पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खाटूवा, जोगियों, थणता, पोखरी, पुनाहा और बिरपा समेत कई गांवों के ग्रामीण भी इस उत्सव का साक्षी बने।

नुणाई पर्व को जौनसार-बावर की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता और भाईचारे का अनूठा प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर सदर स्याणा दिवान सिंह पंवार, शूरवीर सिंह पंवार, अमित सिंह चौहान, अमर सिंह, अतर सिंह, श्याम सिंह चौहान, बीडीसी सदस्य शूरवीर चौहान और मुकेश पंवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें