फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में चमके जतिन, बढ़ाया उत्तराखंड का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जतिन ने जीता कांस्य पदक
I

I
चेन्नई में चल रही 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड के एथलीट जतिन शर्मा ने अपने हुनर के दम पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। जतिन ने पांच हजार मीटर दौड़ में अपनी चमक बिखेरते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। वह बीते तीन साल से राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) में अभ्यास कर रहे थे।I
विज्ञापन

Iसंस्थान के कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया, जतिन ने टी-11 श्रेणी की दौड़ में अपने गाइड रनर सुंदर सिंह के साथ 15.45.65 मिनट में यह दूरी तय की। बताया, पूरी तरह से दृष्टि दिव्यांग जतिन 11वीं के छात्र हैं। वह इससे पहले भी राष्ट्रीय स्पर्धा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर पदक अपने नाम कर चुके हैं। जतिन ने कहा, तीन साल की कड़ी मेहनत रंग लाई। लक्ष्य तो स्वर्ण पदक जीतने का था, लेकिन आखिरी समय में चूक गया। हालांकि, अब उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना है। पहली बार चेन्नई में आयोजित हो रही चैंपियनशिप में करीब 1500 पैरा एथलीट 155 स्पर्धाओं में अपना हुनर दिखा रहे हैं। इससे यह देश के सबसे बड़े पैरा एथलेटिक्स आयोजनों में से एक है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें