फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून को चकाचक करेगा ‘जटायु’, सड़कों पर चल रहा ‘सड़क सफाई व्यापक मशीन’ का ट्रायल

Sat, 01 Dec 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
dehradun nagar nigam
विज्ञापन
अब आपको दून की सड़कें चकाचक दिखाई देंगी। शहर में इन दिनों सड़क सफाई व्यापक मशीन (रोड स्वीपिंग मशीन) का ट्रायल चल रहा है। इस मशीन को जटायु का नाम दिया गया है। वैक्यूम क्लीनर यह मशीन रोडे़, बोतल और अन्य कचरे को उठा रही है। एक दिन में यह मशीन 30 किलोमीटर सड़क साफ करती है। मशीन में लगे वैक्यूम क्लीनर से सड़क की धूल भी साफ की जा सकती है।
विज्ञापन


नगर निगम में कर्मचारियों की कमी और इनके भी अक्सर हड़ताल पर रहने से अक्सर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पटरी से उतर जाती है। इसी को देखते हुए पिछले नगर निगम बोर्ड ने इस मशीन को खरीदने का निर्णय लिया था। इस मशीन का सबसे पहले 21 जून को ट्रायल हुआ था। शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि इन दिनों जटायु से शहर की मुख्य सड़कों पर ट्रायल के तौर पर साफ-सफाई की जा रही है। इसके सफल होने पर नवनिर्वाचित बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाकर निर्णय लिया जाएगा कि इस मशीन को कब से नियमित रूप से सड़क पर उतारा जाए। 

कंपनी के संस्थापक रोमिक राय ने बताया कि जटायु से पिछले कुछ दिनों से शहर की सड़कों की साफ-सफाई की जा रही है। यह मशीन एक घंटे में चार मीट्रिक टन कूड़ा उठाती है। ऐसे में इस मशीन से एक ही दिन में शहर की मुख्य सड़कों को साफ किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए निगम के कर्मचारियों को भी इन दिनों प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें