फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की में भड़का जाट समाज, आंदोलन की दी चेतावनी, ये है वजह

Fri, 20 Sep 2019 06:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एक युवक की ओर से महाराज सूरजमल भरतपुर के बारे में फेसबुक पर अपशब्द लिखने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जाट समाज सेवा समिति ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जाट समाज सेवा समिति के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में समाज के कई लोग गंगनहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर महाराज सूरजमल भरतपुर के बारे में अपशब्द लिखे हैं। इससे समाज के लोगों को भावनात्मक ठेस पहुंची है। आरोप है कि युवक ने गलत टिप्पणी कर जातिगत हिंसा फैलाने का कार्य किया है। उन्होंने युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

गंगनहर कोतवाली के प्रभारी राजेश साह ने आश्वासन दिया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सतेंद्र चौधरी, संजीव, अक्षय मलिक, महेंद्र सिंह, आशीष धारीवाल, तुषार चौधरी, हर्ष चौधरी, राहुल कुमार, आशीष, कुश और अक्षय चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें