फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: निशानेबाज जसपाल राणा की मां अस्पताल में भर्ती, पहले फैली थी मौत की अफवाह

Tue, 16 Jun 2026 03:52 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

निशानेबाज जसपाल राणा की मां को दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। रिश्तेदारों से मिली जानकारी के अनुसार उनके सेहत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
निशानेबाज जसपाल राणा और साथ में उनकी मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी और कोच जसपाल राणा की मां अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य संबधी दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले ही अपना बेटा खोने से वह सदमे में थी। 

विज्ञापन


दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 12 जून को जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई थी। बता दें कि उत्तराखंड टिहरी जिले के चिलामू गांव निवासी जसपाल राणा भारत के पिस्टल निशानेबाजों के लिए हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में कार्यरत थे।

ये भी पढे़ं...Chamoli:  हेमकुंड यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यूनिख में आईएसएसएफ विश्व कप से भारत लौटते समय वह असहज महसूस कर रहे थे। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद दिल्ली के अस्पताल में उनकी स्टेंट सर्जरी भी हुई थी। वे रिकवर हो रहे थे, लेकिन अचानक उनके निधन की खबर सामने आई। महज 18 साल की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर दुनिया को चौंकाने वाले जसपाल राणा ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भारत का परचम हमेशा बुलंद रखा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें