फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तीन दिन रद्द रहेगी जनता और हावड़ा एक्सप्रेस, इन ट्रेनों का भी जान लीजिए अपडेट

Wed, 10 May 2023 10:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

रोजा-मुरादाबाद सेक्शन के बंथरा स्टेशन पर इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग और लूप लाइन का काम किया जा रहा है। इसके चलते देहरादून और वाराणसी के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस दो दिन रद् रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून-वाराणसी और देहरादून-हावड़ा के बीच चलने वाली जनता और हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस इस हफ्ते तीन दिन रद्द रहेगी। रोजा-मुरादाबाद सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लाॅक के चलते रेलवे ने 13 से 15 मई के बीच इन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि रोजा-मुरादाबाद सेक्शन के बंथरा स्टेशन पर इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग और लूप लाइन का काम किया जा रहा है। इसके चलते देहरादून और वाराणसी के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस दो दिन रद् रहेगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी से चलने वाली ट्रेन 13 व 14 मई, जबकि देहरादून से चलने वाली ट्रेन 14 व 15 मई को रद्द रहेगी। वहीं, हावड़ा से चलने वाली हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 13 व 14 मई और देहरादून से चलने वाली ट्रेन 14 व 15 को नहीं चलेंगी। इसके बाद इनका नियमित संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें