इसका पुराना समय 10:35 बजे था। नंदा देवी एक्सप्रेस रात 11.30 बजे के बजाज 10:50 बजे रवाना होगी। मसूरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच मिनट पहले रात 9:20 बजे देहरादून से दिल्ली जाएगी।
राप्ती गंगा एक्सप्रेस दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव एक जुलाई 2019 से लागू होगा। इसके अलावा बरेली व लखनऊ में निर्माण कार्यों के चलते दून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस मंगलवार से अगले 15 दिनों तक के लिए बंद कर दी गई है। ट्रेन का संचालन 10 जुलाई तक के लिए बंद किया गया है। यह ट्रेन 25 जून से नौ जुलाई तक वाराणसी से नहीं आएगी।