इन दिनों कान्हा के जन्म को लेकर राजधानी में तैयारी जोरो पर है। सीप के बड़े-बड़े नेत्र, आकर्षक मोर मुकुट, कमरबंद और बालों में सजे कान्हा सबसे सुंदर दिखेंगे।
जन्माष्टमी आने वाली है और इन दिनों घर में लड्डू गोपाल रखने वाले भक्त कन्हैया को सजाने के लिए बाजार से खरीदारी कर रहे हैं। लड्डू गोपाल के लिए बिस्तर, एक से चार नंबर तक के कपड़े खरीदे जा रहे हैं।
सजे-धजे नन्हे कान्हा तीन सौ रुपये में तैयार हो रहे हैं। दूसरी ओर, मंदिरों में लगने वाली बड़ी मूर्तियों की सजावट पर दस से बीस हजार तक खर्चा हो जा रहा है। बाजार में कान्हा के लिए आकर्षक झूले मौजूद हैं।
कपड़ों में खास
रिबन- 10-40 रुपये
शाटन- 20-100 रुपये
सितारा कपड़ा- 25-2500
राजकोट की कढ़ाई- 50-400 रुपये
मथुरा की कढ़ाई- 300-2500 रुपये
नग वाला कपड़ा- 400-500 तक
इनसे हो रहा शृंगार
सीप के नेत्र, कमरबंद, पायल, बिंदी, बाल, डायमंड, कंगन, मोतियों की माला
बिस्तर में ये शामिल
झूला, गद्दा, तकिया, सिंहासन आदि
इस बार कान्हा जी की सजावट पर लोगों का विशेष ध्यान है। लोग रंग-बिरंगी पोशाक कान्हा के लिए ले जा रहे हैं। सीप के नेत्र सहित अन्य ऐसी सजावट की सामग्री ली जा रही है, जिससे कान्हा का रूप निखरे।
- विपिन मित्तल, साईं परफ्यूमरी हाउस
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें