फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से रेल विद्युत लाइन टूटी, जंगल में फंसी जनशताब्दी, कई ट्रेनों को रास्ते में रोका

Sat, 06 Oct 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जंगल में फंसी जन शताब्दी
विज्ञापन
रायवाला और मोतीचूर के बीच शुक्रवार को पेड़ गिरने से रेल विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से दिल्ली से दून आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस करीब दो घंटे तक जंगल में खड़ी रही। बाहर अंधेरा होने के कारण यात्री कोच के अंदर ही बैठकर ट्रेन चलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


विद्युत लाइन बाधित होने की सूचना मिलते ही दून स्टेशन से इलेक्ट्रिकल विंग की टीम को मौके पर रवाना किया गया। रात सवा ग्यारह बजे तक विद्युत लाइन को ठीक करने का काम चलता रहा। 

शुक्रवार को देहरादून से हरिद्वार ट्रैक पर रायवाला और मोतीचूर के बीच पेड़ टूटकर रेल विद्युत लाइन पर गिर गया। विद्युत लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। उस समय दिल्ली से आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस मोतीचूर से गुजर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में पानी खत्म हो गया

बिजली लाइन टूटने से जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रैक पर ही खड़ी हो गई। इस कारण दून से चलने वाली मसूरी एक्सप्रेस भी डोईवाला में खड़ी करनी पड़ी। रात करीब 11 बजे तक भी रेलवे की ओर से डीजल इंजन को मौके पर नहीं भेजा गया।

जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार यात्रियों का कहना है कि ट्रेन जंगल में खड़ी है। बाहर अंधेरा होने से सभी लोग कोच में बैठकर इंतजार कर रहे हैं। लेकिन ट्रेन में मौजूद रेलवे स्टाफ ट्रेन चलने के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे रहा है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में पानी खत्म हो गया है। यात्रियों के पास भी पानी की बोतलें खत्म हो गई है। इस कारण लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

रायवाला व मोतीचूर के बीच रेल विद्युत लाइन पर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ है। इलेक्ट्रिकल विंग के इंजीनियरों की टीम मरम्मत कार्य में जुटी है। विद्युत लाइन बहाल होते ही ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
 -सीता राम सोनकर, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें