फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-जन की सरकार अभियान सफल, तीन लाख लोगों को मिला लाभ : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कल्याणकारी राज्य की अवधारणा सिद्ध करने वाला रहा अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड सरकार के जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के दो महीने सफलतापूर्वक पूरे होने पर इसे कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को सिद्ध करने वाला बताया है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान जनसंवाद के माध्यम से समस्या निवारण की श्रेष्ठतम पहल साबित हुआ है। इस अभियान के आंकड़े अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतार रहे हैं। न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों में पांच लाख से अधिक लोग प्रतिभागी बने जिनमें से लगभग तीन लाख लोगों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ट ने कहा कि अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि नौकरशाही की जटिलताओं को दरकिनार कर प्रशासन खुद जनता के बीच पहुंचा, जिससे 60 प्रतिशत समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान हो गया। अभियान के दौरान किसानों को सब्सिडी पर बीज और कृषि यंत्र बांटे गए। साथ ही सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए प्रमाणपत्र व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सुदूर ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचाया गया। महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड दशक के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में यह पारदर्शी कार्यप्रणाली मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें