फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रदेश के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में खुलेंगे जनऔषधी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग में होगी 287 चिकित्सकों की भर्ती, 104 एंबुलेंस मिलेंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ीसैंण। प्रदेश के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जन औषधी केंद्र खुलेंगे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को 287 चिकित्सक और 104 एंबुलेंस मिलेंगे। संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने सदन में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

सदन में संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने नियम 58 में विपक्षी सदस्यों के सवाल के जवाब में कहा, राज्य के सभी प्राथमिक और सामुदायिक केंद्रों में जन औषधी केंद्र की स्थापना के लिए आवेदन मांगे गए हैं। वहीं, वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के पास 272 एंबुलेंस हैं। विभाग को 104 अन्य एंबुलेंस मिलेंगी। इसके अलावा विभाग में चिकित्सकों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। विभाग में चिकित्सकों की कमी को दूर किया जा सके इसके लिए विभाग की ओर से पूर्व में चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से 65 वर्ष की जा चुकी है।
विज्ञापन


हल्द्वानी में खुलेगी कैथलैब
देहरादून। संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने सदन में बताया कि हल्द्वानी में जल्द कैथलैब खुलेगी। अलगे तीन महीने के भीतर इसकी स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें