हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को किसी तरह बाहर निकाला। हादसे में सुषमा शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रमेश, इंदु और इंद्रपाल घायल हो गए।
पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई।