फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने लगाया प्रिंस चौक पर जाम

Sat, 16 Nov 2013 04:45 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सूत्री मांगों के लिए अनशन पर बैठे उत्तराखंड चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संगठन ने शनिवार को प्रिंस चौक पर जाम लगाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वाहन चालकों के साथ झड़प भी हुई। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। उत्तराखंड क्रांति दल(पी) और संगठन के बैनर तले शनिवार की दोपहर 12 बजे आंदोलनकारियों ने कचहरी स्थित शहीद स्थल से जुलूस निकाला।
विज्ञापन


सड़क पर बैठी महिला आंदोलनकारी
सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए आंदोलनकारी गांधी रोड होते हुए प्रिंस चौक पहुंचे। जहां उन्होंने सांकेतिक जाम के बहाने चौक जाम कर दिया। प्रिंस चौक की ओर महिला प्रदर्शनकारी लाइन में सड़क पर बैठ गए। जिस कारण चौक से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए। वहीं दूसरी ओर घंटाघर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को भी प्रदर्शनकारियों ने रोकना शुरू कर दिया।

चालकों और आंदोलनकारियों में बहस
वाहनों के न रूकने पर महिला प्रदर्शकारी उनके आगे आने लगे, जिस कारण कई बार चोट लगते-लगते भी बची। वहीं जाम से निकलने की कोशिश कर रहे दोपहिया चालकों को हाथ पकड़कर रोका गया। जबकि एक कार को तो प्रदर्शनकारियों ने चारों ओर से घेर लिया। जिसके बाद दोनों पक्षो में बहस भी हुई।
विज्ञापन


करीब 15 मिनट तक प्रिंस चौक पर जाम लगाने के बाद प्रदर्शनकारी वापस जुलूस के रूप में शहीद स्मारक की ओर लौट गए। इस दौरान यूकेडी(पी) के अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार, प्रमिला रावत, सुलोचना भट्ट, रामलाल, विपुल नौटियाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें