फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में जलसंस्थान यहां बंद कर देता है सप्लाई

Thu, 18 Jul 2013 11:36 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जल बिच मीन रहति पियासी, कबीरदास की उलटबांसी को जलसंस्थान ने सच कर दिखाया है। बरसात में चारों ओर पानी ही पानी नजर आता है, लेकिन राजपुर और आसपास के लोग बूंद-बूंद के लिए तरस जाते हैं।
विज्ञापन


ताकि कोई गंदे पानी की शिकायत न करे
वजह यह है कि फिल्ट्रेशन की व्यवस्था न होने से इस इलाके के प्लांट को बरसात में बंद कर दिया जाता है। ताकि कोई गंदे पानी की शिकायत न करे, भले ही वह प्यासा तड़पता रहे।

बरसात के दौरान राजपुर सहित कंडोली, किशनपुर, जाखन आदि क्षेत्रों में गंदे पानी की समस्या शुरू हो जाती है। लोग शिकायत लेकर जल संस्थान पहुंचते हैं। इन्हीं शिकायतों से बचने के लिए विभाग तेज बारिश होने पर प्लांट ही बंद कर देता है। ऐसे में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


फिल्ट्रेशन की व्यवस्था नहीं
इस प्लांट को शुरू हुए तीन साल हो चुके हैं, लेकिन कई बार आश्वासन के बावजूद फिल्ट्रेशन की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस संबंध में जल संस्थान के उत्तर जोन के अधिशासी अभियंता डीपी श्रीवास्तव का कहना है कि तेज बारिश में भले ही प्लांट बंद करना पड़ रहा है पर ऐसे में शहंशाही आश्रम से लोगों को पानी दिया जा रहा है ताकि किल्लत ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें