फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: होटल के कमरे में मिला जल संस्थान में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का शव, शराब और जहरीले पदार्थ भी मिले

Wed, 22 Mar 2023 02:58 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

ल्मोड़ा के चिंकुडा पटगलिया स्थित गांव मेहरा निवासी राधा कृष्ण जोशी हल्द्वानी में एक होटल के कमरे में ठहरे थे। मंगलवार को कमरे में जाने के बाद से बुधवार की दोपहर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकले।
होटल कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया तब भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच दरवाजा तोड़ा तो उनका शव बिस्तर पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे के पास संचालित एक होटल के कमरे में रुके यात्री का शव मिला है। शव की शिनाख्त अल्मोड़ा निवासी व्यक्ति के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक के दो बेटे अंशुमन, सुनील और दामाद मनोहर सिरकाल सूचना मिलने के बाद हल्द्वानी आने के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे के पास मंगलवार को तिवाड़ी टूरिस्ट यात्री होटल के कमरा नंबर 301 में अल्मोड़ा के चिंकुडा पटगलिया स्थित गांव मेहरा निवासी राधा कृष्ण जोशी (53) ठहरे थे। कमरे में जाने के बाद से बुधवार की दोपहर एक बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं निकले।

होटल कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया तब भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद कोतवाली थाने में सूचना पहुंची तो कोतवाल हरेंद्र चौधरी और एसएसआई विजय मेहता मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे के अंदर दाखिल हुए तो राधाकृष्ण का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पतंजलि हरिद्वार में उपचार करवाने के लिए ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग, नहीं तो होंगे ठगी का शिकार
विज्ञापन


कमरे में शराब की आधी खाली बोतल और जहरीले पदार्थ की शीशियां भी बरामद हुई हैं। होटल रजिस्टर से मिली पहचान संबंधी जानकारी और आधार कार्ड की प्रतिलिपि से शव की शिनाख्त हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें