फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जलसंस्थान को ढूंढे नहीं मिल रहे सीवर मेनहोल के चैंबर, स्मार्ट सिटी को दोषी बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- सड़क निर्माण के दौरान चैंबर को दबा दे रहा है स्मार्ट सिटी का लोनिवि विंग
विज्ञापन

I

I
I

स्मार्ट सिटी का कहना- पहले से ही दबे हुए हैं मेनहोल के चैंबर, सुध नहीं ले रहा जल संस्थानI

सीवर मेनहोल चैंबर के लिए जलसंस्थान और स्मार्ट सिटी का लोनिवि विंग आमने-सामने आ गए हैं। जल संस्थान को सीवर लाइन में मेनहोल के चेंबर ढूंढे नहीं मिल रहे हैं इसलिए वह स्मार्ट सिटी पर चैंबर को सड़क के नीचे दबाने का आरोप लगा रहा है। जबकि, स्मार्ट सिटी के लोनिवि विंग का कहना है कि सीवर मेनहोल चैंबर पहले से ही दबे हुए हैं। खुद जलसंस्थान ही उनकी सुध नहीं ले रहा है।

दिलाराम चौक स्थित राजप्लाजा में पिछले कई दिनों से सीवर लाइन चोक है। जिससे, सीवर का पानी दुकानों में घुस रहा है। आसपास के व्यापारी कई दिनों से इसकी शिकायत जलसंस्थान और स्मार्ट सिटी से कर रहे हैं, लेकिन अभी भी लाइन को ठीक नहीं किया गया है। लाइन साफ करने की बजाय जलसंस्थान और स्मार्ट सिटी का लोनिवि विंग इसके लिए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। जलसंस्थान का कहना है कि स्मार्ट सिटी की ओर से शहर के मुख्य मार्गों पर डामरीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन




जलसंस्थान का आरोप है कि डामरीकरण के दौरान स्मार्ट सिटी का लोनिवि विंग सीवर मेनहोल चैंबर को सड़क के नीचे दबा दिए जा रहे हैं। इससे सीवर लाइन को साफ करने में दिक्कत आ रही है। साथ ही सड़क के नीचे दबने के कारण चैंबर का पता नहीं चल पा रहा है। वहीं स्मार्ट सिटी के लोनिवि विंग का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। जलसंस्थान के सीवर मेनहोल के चैंबर पहले से ही सड़क के नीचे दबे हुए हैं। विभाग खुद इसकी सुध नहीं ले रहा है। स्मार्ट सिटी पर इसका आरोप लगाना गलत है।


Iस्मार्ट सिटी की ओर से शहर में सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है। इस दौरान सीवर मेनहोल के चैंबर सड़क के नीचे दबा दिए जा रहे हैं। ऐसे में लाइन चोक होने पर चैंबर नहीं मिल पा रहे हैं और उनकी सफाई नहीं हो पा रही है। दिलाराम चौक पर भी चैंबर ढूंढने में दिक्कत आ रही है। - आशीष भट्ट, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थानI
विज्ञापन





I
I

Iजहां डामरीकरण किया जा रहा है, वहां पहले से ही जलसंस्थान के सीवर मेनहोल के चैंबर दबे हुए हैं। विभाग की ओर से जानबूझ कर ऐसा नहीं किया जा रहा है। खुद जलसंस्थान ही इनकी सुध नहीं ले रहा है और स्मार्ट सिटी को इसके लिए दोषी बता रहा है। - प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी, लोनिवि विंगI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें