फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बच्चों के लिए पोंचू और महिलाओं की पहली पसंद बनी वूलेन मिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iऊनी कपड़ों से सजे बाजार, जमकर की जा रही खरीदारी
विज्ञापन

I

I
I

Iहाथ के बुने आकर्षक डिजाइन के स्वेटर की मांग भी बढ़ीI

सर्दियां शुरू होते ही ऊनी कपड़ों से बाजार सज गए हैं। बच्चे, बड़े और महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक स्वेटर आ गए हैं। बाजार में हाथ के बुने आकर्षक डिजाइन स्वेटर की मांग भी बढ़ी है। ये स्वेटर सस्ते भी हैं। पार्टी वियर डिजाइनर क्रॉप टॉप, वूलेन मिडी, जैकेट, ब्लेजर सेट और पोंचू जैसे कई नए डिजाइन आए हैं।

मौसम बदलने से ठंडक बढ़ने लगी है। दून में भी सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ जाती है। ऐसे में बाजारों में ऊनी कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है। पलटन बाजार में दुकानदार सानिया ने बताया कि इस बार ऊनी कपड़ों के डिजाइन में विशेष डिजाइन आए हैं। बच्चों के कपड़ों के डिजाइन में कई बदलाव आए हैं। बच्चों के लिए वूलेन पोंचू खास पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा ब्लेजर सेट, मिडी के साथ लेगिंग्स, वूलेन मिडी और वूलेन डिजाइनर ड्रेस भी आए हैं। इसके अलावा मशीनों से बने ऊनी कपड़ों की कीमत 500 से 800 रुपये तक है। हालांकि, स्वेटर 5000 रुपये तक के भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलटन बाजार में दुकानदार शांति ने बताया कि छोटे बच्चों के लिए वह हाथों से कपड़े बुनती हैं और इसे अपनी दुकान में बेचती हैं। छोटे बच्चों के लिे रंग-बिरंगे ऊन से नए डिजाइन के मोजे, टोपी, पोंचू, दस्ताने, स्वेटर बुनती हैं। वह महिलाओं के लिए भी कोटी, ऊनी जैकेट बनाती हैं। इन ऊनी कपड़ों की कीमत 600 से 1200 रुपये के बीच है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें