हैंड सैनिटाइजर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
जैन समाज ने बंटे सैनिटाइजर व मास्क देहरादून। श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन दिगम्बर जैन समाज की ओर से निरंजनपुर मंडी चौक पर लोगों को सैनिटाइजर व मास्क बांटे गए। लोगों को कोरोना महामारी को लेकर जागरूक किया।
हाथों को लगातार सैनिटाइजर करने व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने की अपील की। पुलिसकर्मियों को भी सैनिटाइजर बांटे गए। वहीं, जैन भवन के मंत्री संदीप जैन ने अपील की कि यदि किसी को होटल या किराए पर रुकना पड़ रहा है और उन्हें आर्थिक दिक्कत आ रही है तो वे पुलिस के माध्यम से उनसे संपर्क कर सकते हैं।
वे जैन धर्मशाला मे निशुल्क रह सकते हैं। अभियान में जैन धर्मशाला प्रबंध समिति के अध्य्क्ष प्रवीण जैन, संदीप जैन, अमित जैन, आयुष जैन, गोपाल सिंघल शामिल रहे।