फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गढ़ हिमालय तेरी जय जयकारा... बद्री केदारा तेरी जय जयकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
I- पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में पांडवाज बैंड की प्रस्तुति ने मोहा मन
विज्ञापन

I

I
I

I- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाईI



गढ़ हिमालय तेरी जय जयकारा...बद्री केदारा तेरी जय जयकारा...पांडवाज बैंड की इस प्रस्तुति से पुलिस लाइन में मौजूद हजारों दर्शक झूमने लगे। मौका था श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम का। पांडवाज बैंड के कलाकारों ने इसके अलावा भी कई गानों पर प्रस्तुति दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी।



पुलिस लाइन के परेड मैदान में कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। इसके बाद पांडवाज बैंड ने कई गानों और भजनों पर प्रस्तुति दी। गायक बाबा हंसराज रघुवंशी ने भोलेनाथ के भजनों से लोगों का मन मोह लिया। हजारों दर्शक अपने स्थान पर खड़े होकर बाबा हंसराज के सुर में सुर मिलाते हुए झूमने लगे। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कान्हा बने बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हम सभी को एक सीख देता है। कार्यक्रम में डीजीपी अभिनव कुमार, एडीजी एपी अंशुमान, एडीजी अमित सिन्हा, आईजी अनंत शंकर ताकवाले, डीआईजी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस, एसएसपी अजय सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








Iसभी थानों की लगीं झांकियांI



श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के इस कार्यक्रम में जिले के हर थाने की ओर से झांकियां लगाई गईं। स्थानीय और बाहर से आए कलाकारों ने विभिन्न भजनों और गानों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। झांकियों को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें