फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जगजीत सिंह मिस्टर व अदविका मिस फेयरवेल बनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरबर्टपुर। द होलीफेथ स्कूल में आयोजित समारोह में कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान जगजीत सिंह को मिस्टर व अदविका को मिस फेयरवेल चुना गया। कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने भाषण, कविता पाठ, गायन व नृत्य आदि की प्रस्तुति देकर उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ऊषा रानी राठौर ने उन्हें मेहनत व लगन के साथ तैयारी कर बोर्ड परीक्षा में सम्मलित होने का संदेश दिया। इस दौरान जाह्नवी को आल राउंड परफोर्मर चुना गया। समारोह में उप प्रधानाचार्य कविता चौधरी, अक्षत राठौर, सुनील सिंह चौहान, साक्षी जग्गी, मोहिता बंसल, भावना उनियाल, रीना सैनी, उर्वशी चौरसिया, कनिका आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें