साहिया। टाटा सूमो यूनियन ने शनिवार को थाना कालसी में शिकायती पत्र देकर निजी वाहनों से सवारियां ढोने पर कार्रवाई करने की मांग की है। शीघ्र मांग का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर के माध्यम से थाना कालसी कोई दिए गए पत्र में कहा जौनसार बावर क्षेत्र में तमाम मोटर मार्ग पहाड़ी क्षेत्रों में हैं, जिससे यातायात में बड़ा ही जोखिम रहता है। उन्होंने कहा क्षेत्र में निजी वाहन चालक सवारियां ढो रहे हैं, जबकि क्षेत्र में टाटा सूमो यूनियन बनी हुई है। उन्होंने कहा पहाड़ी क्षेत्रों में शहरों से आने वाले निजी वाहन चलते सवारियों से मनमाना किराया मांगकर लूट मचा रहे हैं। इस पर उन्होंने रोक लगाने की मांग की है। पत्र में राजेंद्र सिंह, विक्की, अरुण राय, सुनील रावत, अनिल सिंह, बारु सिंह, संदीप वर्मा, शांति वर्मा, अरविंद, गुड्डू, कृपा राम, बलवीर सिंह, विशाल, लक्की, रमन चौहान, पूरब सिंह आदि ने हस्ताक्षर किए हैं। संवाद