फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में निकाली गई जगन्नाथ यात्रा, ट्रैफिक रहा डायवर्ट

Wed, 06 Jul 2016 01:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में बुधवार से जगन्नाथ रथ यात्रा निकालने का सिलसिला शुरू हो गया। विभिन्न संस्‍थाओं द्वारा शहर में रथ यात्रा निकाली गईं।
विज्ञापन


शहर में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाने के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू रही। एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि रथ यात्रा लंबी होने के कारण मुख्य मार्गों के ट्रैफिक को कुछ समय के लिए दूसरे मार्गों से निकाला जाएगा, ताकि जाम के हालात न बन सके।
विज्ञापन


यह रहा डायवर्जन प्लान 
- रथ यात्रा के प्रारंभ होते ही बल्लूपुर की ओर से घंटा घर की तरफ आने वाले भारी वाहन और सिटी बसें कैंट से दिलाराम चौक की तरफ भेजे जाएंगे। हल्के वाहन सड़क के एक ओर से चलते रहेंगे।
विज्ञापन

- शोभायात्रा का पिछला हिस्सा किशन नगर चौक पार करेगा तो बल्लूपुर चौक की ओर से आने वाले यातायात को विपरीत दिशा में भेजा जाएगा।
- दुपहिया वाहन शोभायात्रा के एक साइड में चलते रहेंगे।
- यात्रा के बिंदाल पुल पर आने के बाद घंटाघर की ओर जाने वाले भारी वाहन और सिटी बस को कैंट रोड से दिलाराम चौक होते हुए निकाला जाएगा। 
- यात्रा के तिलक रोड पर आने के बाद बिंदाल चौक की तरफ तमाम वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- रथ यात्रा बिंदाल से किशन नगर चौक की तरफ जाएगी तो घंटाघर की ओर से बल्लूपुर चौक जाने वाले समस्त वाहन बिंदाल से कैंट की ओर डायवर्ट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें