फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी आवाज से दिलों में बसी जागर गायिका को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Sun, 21 Jan 2018 07:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
basanti bisht - फोटो : file photo
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज पद्मश्री बसंती बिष्ट समेत देशभर की 48 महिलाओं को सम्मानित ‌किया।

विज्ञापन


अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर यह पुरस्कार पहली बार प्रदान किया जाएगा। मूलत: ल्वाणी देवाल, चमोली निवासी बसंती बिष्ट ने 42 साल की उम्र में पहली बार मंच पर जागर गायन शुरू किया था।
विज्ञापन


वह जागर के जरिये उत्तराखंड की लोक संस्कृति को देश-विदेश के कई मंचों पर प्रसारित कर चुकी हैं। लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार और संवर्द्धन में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पिछले वर्ष पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन


 यह सम्मान पाने वाली वह उत्तराखंड की एकमात्र शख्सियत होंगी। आज अपराह्न तीन बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति उन्हें सम्मान प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें