फोटो....
विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में कक्षा दस के छात्र-छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को दस टीमों में विभाजित किया गया था। जिसमें जगदीश चंद्र बसु टीम पहले, सुश्रुत ऋषि टीम दूसरे और ब्रह्मगुप्त टीम तीसरे स्थान पर रही। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद जखमोला ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्र-छात्राएं बड़े उत्साहित थे। कहा कि इसके बाद कक्षा 12 के सभी छात्र-छात्राओं के लिए क्विज का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य अवधेश गिरी, तपेंद्र, कमलेश, दीपक, कालिका प्रसाद, अखिलेश, चंदन, दिवाकर, अनिल, धन सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद