संवाई गांव से हिमाचल प्रदेश के चूड़धार की यात्रा पर जाती शिलगुर महाराज की पालकी।
- फोटो : VIKAS NAGAR
संवाई गांव स्थित शिलगुर महाराज देवता मंदिर परिसर में 12 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद कल जागड़ा पर्व का आयोजन किया जाएगा। पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस दिन देव पालकी नए मंदिर के गर्भ गृह में भी प्रवेश करेगी। इससे पहले देव पालकी मंगलवार को स्नान के लिए हिमाचल प्रदेश के चूड़धार पहुंची। आज देव पालकी रामताल गार्डन पहुंचेगी। इसके बाद देव पालकी कल मंदिर में प्रवेश करेगी। देवता के वजीर महावीर सिंह चौहान ने बताया कि जागड़ा पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। देवता का नवनिर्मित मंदिर प्रकाष्ठ कला का अद्भुत नमूना है। देव पालकी को गर्भ गृह में प्रवेश कराने से पूर्व धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देव पालकी को मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा।