फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीडीए विभागों की वेबसाइट व एप तैयार करे, एसओपी जारी करे : मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य सचिव ने कहा, विभागों की आईटी सेवाओं के लिए सिंगल नोडल एजेंसी होगी आईटीडीए
विज्ञापन

- इन दिनों एसईओ पॉइजनिंग हमले के कारण बंद पड़ी है कर्मकार बोर्ड की वेबसाइट

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की वेबसाइट एसईओ पॉइजनिंग अटैक से बंद होने के बीच मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने निर्देश दिए हैं कि वेबसाइट या एप की जिम्मेदारी केवल सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) संभालेगी। उन्होंने आईटीडीए को इसके लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी)जारी करने के भी निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव ने सचिवालय में आईटीडीए की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आईटीडीए, सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित विभागों को दी जाने वाली किसी भी सेवा के लिए सिंगल नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगी। आईटीडीए की ओर से सभी विभागों के लिए वेबसाइट एवं एप तैयार किए जाने हैं। इसके लिए आईटीडीए को अपनी क्षमताओं को बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए स्टेट डाटा सेंटर 2.0 को शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि आईटीडीए को मजबूत बनाने के लिए बजट का प्रावधान भी किया जाए। उन्होंने आईटीडीए को निर्देश दिए कि आईटीडीए विभागों की आवश्यकताओं के अनुरूप आने वाले 5-10 सालों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। मुख्य सचिव ने आईटीडीए को विभागों की वेबसाइट और एप को तैयार करने और संचालन के लिए शीघ्र एसओपी तैयार करे। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, दिलीप जावलकर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें