इसमें इंसास राइफल की छह, एलएमजी की पांच और 51 एमएम मोर्टार की तीन साइटें खो गईं। इस रिपोर्ट के बाद अफवाह फैली की आईटीबीपी के 14 हथियार खो गए हैं, जिससे रक्षा मंत्रालय तक हड़कंप मच गया। डीआईजी एपीएस निंबाडिया को तत्काल दिल्ली बुला लिया गया। 14वीं वाहिनी के सेनानी अशोक कुमार टम्टा ने इसको लेकर एक वीडियो में बयान जारी करके बताया है कि दल की शिफ्टिंग के दौरान हथियार नहीं उनकी टेलिस्कोपिक साइट गिरी थीं। 14 साइट में से 11 ढूंढ ली गई हैं, तीन ढूंढी जा रही हैं।
हथियार खोने की बात कोरी अफवाह है। पोर्टर के पैर फिसलने से 14 हथियारों की टेलिस्कोपिक साइटें गिरीं थीं, जिनमें से 11 खोज ली गई हैं। बाकी बची तीन साइटों की खोजबीन के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित पर्वतारोही दल को लगाया गया है।
- एपीएस निंबाडिया, डीआईजी, आईटीबीपी