फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा देवी पर्वत से लापता सात पर्वतारोहियों के शव आईटीबीपी ने किए रेस्क्यू, एक की तलाश जारी

Mon, 24 Jun 2019 08:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नंदा देवी चोटी पर बर्फ में दबे शव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

नंदा देवी क्षेत्र में पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए आठ में से सात पर्वतारोहियों के शव आईटीबीपी ने गहरे बर्फ से निकाल लिए हैं। इनमें एक शव महिला पर्वतारोही का है। आठवें सदस्य की खोज की जा रही है। इन शवों को 17800 फीट की ऊंचाई पर बनाए गए अस्थायी कैंप में रखा गया है। इन्हें नंदा देवी बेस कैंप में लाने में समय लग सकता है जहां से इन्हें हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ लाया जाएगा। उच्च हिमालयी क्षेत्र में अभी मौसम खराब है।  

विज्ञापन


ये लोग हुए थे लापता
13 मई को मुनस्यारी से नंदा देवी ईस्ट के लिए रवाना हुए 13 सदस्यीय दल में से ब्रिटेन निवासी मार्टिन मोरिन, जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, आस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकन्स और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडेय पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। बाद में सर्च अभियान के दौरान बर्फ में पांच शव दिखाई दिए थे। ये शव खतरनाक दर्रे में थे और इस कारण सेना के हेलीकॉप्टर से इन्हें निकालने का प्रयास सफल नहीं हो सका था। 

विज्ञापन

खोजबीन के लिए 25 दिन की बनाई गई थी योजना

दस जून को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक एपीएस निम्बाडिया, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के अधिकारियों की बैठक में 25 दिन की कार्ययोजना तैयार की गई थी। 14 जून को आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी और कुशल पर्वतारोही रतन सिंह सोनाल के नेतृत्व में रवाना हुआ था।

इन जवानों को वायु सेना के हेलीकॉप्टर से बेस कैंप में उतारा गया था। उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार बर्फबारी होने के बावजूद आईटीबीपी के हिमवीरों ने रविवार को सात शवों को निकालने में सफलता हासिल कर ली।

बर्फ में दबे पर्वतारोहियों के शवों को निकाल लिया गया है। एक सदस्य की खोज जारी है। सभी शवों को आईटीबीपी की टीम बेस कैंप तक लाएगी। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम अभी खराब है। शवों को बेस कैंप तक लाने में अभी समय लगेगा।
- डा.विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी, पिथौरागढ़।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें