फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़कोट: चट्टान के नीचे दबने से भारत तिब्बत सिमा पुलिस के जवान की मौत

Thu, 28 Jun 2018 08:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

खरादी क्षेत्र के एक गांव में चट्टान के नीचे दबने से छुट्टी पर घर आये भारत तिब्बत सिमा पुलिस के एक जवान की मौत हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खरादी क्षेत्र के स्यालना ग्राम निवासी राजेश कुमार पुत्र जतनी लाल (उम्र 28) आईटीबीपी महिडाडा में तैनात है। वह एक माह की छुट्टी पर घर आया हुआ था। 
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर गांव के एक अन्य ब्यक्ति के साथ वह पास ही टहलने गया था। जहां बारिश के बाद पहाड़ से अचानक चट्टान टूट कर उसके ऊपर गिर गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जवान को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बड़कोट थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें