आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के डीजी सुरजीत सिंह देशवाल रविवार को 28 हिमवीरों के साथ फूलों की घाटी ट्रैक से माणा पास के लिए रवाना हुए। माणा पास में हिमवीरों से मुलाकात कर वे सीमा की अग्रिम चौकियों का जायजा भी लेंगे।
गलवां घाटी की घटना के बाद उत्तराखंड में भारत चीन सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने डीजी यहां पहुंचे हैं। फूलों की घाटी के वन क्षेत्र अधिकारी बृज मोहन भारती ने बताया कि डीजी सुरजीत सिंह देशवाल फूलों की घाटी-माणा पास (24 किमी) के दुर्गम ट्रैक से पैदल ही माणा पास पहुंचेंगे। इसके बाद वह चीन सीमा क्षेत्र के नीती बॉर्डर का दौरा कर सीमा क्षेत्र लपथल, रिमखिम, माणा पास और नेलांग घाटी का जायजा लेंगे।