फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा देवी पर्वत पर खराब मौसम में भी आईटीबीपी ने जारी रखा आठवें लापता पर्वतारोही का सर्च ऑपरेशन

Tue, 25 Jun 2019 08:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नंदा देवी चोटी पर बर्फ में दबे शव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

नंदादेवी चोटी में पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए आठवें पर्वतारोही की खोजबीन का अभियान आईटीबीपी जवानों ने सोमवार को खराब मौसम में भी जारी रखा।

वहीं, गहरे बर्फ से निकाले गए अन्य सातों पर्वतारोहियों के शवों को 17800 फीट की ऊंचाई पर बनाए गए अस्थायी कैंप में रखा गया है। सभी शवों को पहले बेस कैंप तक पहुंचाया जाएगा। वहां से हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ लाकर पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि 13 मई को मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट के लिए रवाना हुए 13 सदस्यीय दल में से ब्रिटेन निवासी मार्टिन मोरिन, जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, आस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकन्स और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडेय पर्वतारोहण के दौरान  लापता हो गए थे। 

उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम खराब है। इसके बावजूद आईटीबीपी के कुशल पर्वतारोहियों ने नंदादेवी चोटी पर बर्फ में लापता आठवें सदस्य की खोजबीन जारी रखी है। सभी शवों को बेस कैंप तक लाने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा.विजय कुमार जोगदंडे, डीएम पिथौरागढ़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें