फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी ने हर्षोल्लास से मनाया स्थापना दिवस, शहीदों के परिजनों को दिया गया सम्मान

Wed, 24 Oct 2018 04:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
आईटीबीपी
विज्ञापन

आईटीबीपी की 12वीं वाहिनी के मुख्यालय मातली में बल का 57वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिमवीरों ने परेड कर आईटीबीपी के ध्वज को सलामी दी। आईटीबीपी के शहीद हवलदार जगदीश कुमार एवं सिपाही सुरेंद्र के परिजनों को डीजी स्पेशल इंसिग्निया मैडल दिया गया।

विज्ञापन


आईटीबीपी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मातली में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिमवीरों ने परेड कर आईटीबीपी के ध्वज को सलामी दी। उपसेनानी विमलेश नेगी ने आईटीबीपी की स्थापना से लेकर अब तक के इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा एवं आंतरिक सुरक्षा के साथ ही आईटीबीपी सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर रही है। उन्होंने बल के स्थापना दिवस पर सभी हिमवीरों एवं उनके परिजनों को बधाई दी। इस अवसर पर अफगानिस्तान में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए आईटीबीपी के हवलदार जगदीश कुमार एवं सिपाही सुरेंद्र के परिजनों को डीजी स्पेशल इंसिग्निया मैडल प्रदान किया गया। 

स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह के तहत मातली हेलीपैड मैदान में मीना बाजार लगाया गया। इस अवसर पर म्यूजिकल चेयर, सूई-धागा रेस, रस्साकशी, जलेबी रेस आदि मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हिमवीरों एवं उनके परिजनों तथा भूतपूर्व सैनिकों के लिए बड़ा खाना का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें