भारत-तिब्बत सीमा से सटे नीति गांव में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से आईटीबीपी का कैंप क्षतिग्रस्त हो गया। तूफान से संचार नेटवर्क भी ध्वस्त हो गया। मलारी से आईटीबीपी की सर्च टीम को नीति गांव के लिए रवाना कर दिया गया है।
आईटीबीपी आठवीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट रणवीर सिंह नेगी ने बताया कि जोशीमठ के नीति गांव में रविवार रात को बर्फीला तूफान आया।
इससे किराए की धर्मशाला में संचालित आईटीबीपी कैंप क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि कैंप में रह रहे तीस से अधिक जवान सकुशल हैं।