फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: अगले दो दिन फिर खराब रहेगा मौसम, बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

Mon, 06 Apr 2020 07:56 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के कई पहाड़ी इलाकों में मंगलवार और बुधवार को ओले व आकाशीय बिजली गिर सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में तेज झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। सोमवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज कई पहाड़ी इलाकों विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


कई इलाकों में गरज और चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के कई पहाड़ी इलाकों में ओले गिर सकते हैं।

कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान कुछ मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंकेदार हवा भी चल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें