विकासनगर। हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में शनिवार को हरबर्टपुर स्थित बीडीएम स्कूल में युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मंच के प्रदेश संगठन मंत्री भगवान सिंह कार्की, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रवीण बंसल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीएम स्कूल के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने की।
प्रदेश संगठन मंत्री भगवान सिंह कार्की ने स्वामी विवेकानंद पर विचार रखते हुए कहा कि युवा भारत की उन्नति और भारत की शक्ति का परिचायक है। युवा अगर देश भक्त होंगे तो देश निरंतर उन्नति करेगा। उन्होंने देश की तरक्की के लिए युवाओं को संगठित होने की अपील की। उन्होंने युवाओं के समक्ष स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और रानी लक्ष्मीबाई जैसे युवा क्रांतिकारियों के संघर्षपूर्ण जीवन का बखान किया। मंच का संचालन जिला महामंत्री सुभाष सैनी ने किया।
इस मौके पर मंच के जिलाध्यक्ष मंगला प्रसाद, जिला संगठन मंत्री अंकुर कुमार, मधहामंत्री सुभाष सैनी, संदीप, संदीप जायसवाल, हिमांशु, प्रवेश कश्यप, पुनीता, दारा, मनोज, मिंटू राणा, मनोज चौधरी, हिरंकू, संदीप चौधरी, अमित, जयप्रकाश सेमवाल, भूपेंद्र राठौर, दयाल सिंह, मनोज पोखरियाल, बुद्धि प्रकाश रोहिला, रितेश कुमार, नरेश सिंघल, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।