फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: - अमर उजाला के 27वें स्थापना दिवस पर अभिकर्ताओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में अमर उजाला की शुरुआत हुए रविवार को 27 वर्ष पूरे हो चुके हैं। रविवार को पटेल नगर स्थित अमर उजाला कार्यालय पर अमर उजाला देहरादून का 27वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान अमर उजाला के अभिकर्ताओं का सम्मान हुआ। इसमें सतीश जैन, उत्तम जैन, अनिल कुमार शर्मा, रामबोध शुक्ला, प्रेम भाटिया और शांति प्रकाश सकलानी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शांति प्रकाश का सम्मान उनके बेटे शुभम सकलानी ने लिया।
विज्ञापन


यह सभी अभिकर्ता अमर उजाला के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं और अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को सुबह कार्यालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद हवन और पूजन हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। इस दौरान अमर उजाला के वरिष्ठ सहयोगी जो पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए।





Iअमर उजाला की स्थापना दिवस वाली खबर का जोड़I





अमर उजाला के देहरादून में 27 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में प्रेम नगर के प्रमुख व्यापारियों ने केक काटकर खुशी मनाई और सभी व्यापारियों को केक खिलाकर बधाई दी। वरिष्ठ व्यापारी संजय भाटिया ने कहा अमर उजाला निष्पक्ष सटीक खबरों के माध्यम से समाज के हर वर्ग और व्यापारियों को अपनी बात रखने का मौका देता है। इसलिए व्यापारियों की पहली पसंद अमर उजाला है। इस मौके पर गगन चावला, रवि भाटिया, कपिल भाटिया, तरनजीत, सूरज राजपूत, मनोज बहल, कंचन भाटिया और बॉबी भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें