फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री ने वार्ता के लिए बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
Iवार्ता के बाद बैठक कर सभी मांगों को संज्ञान लेने का दिया आश्वासनI
विज्ञापन




लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गौरव सेनानी एसोसिएशन को मुख्यमंत्री ने रविवार को वार्ता के लिए बुला लिया। एसोसिएश का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलने गया। उनकी 16 सूत्री मांगों को मुख्यमंत्री ने सुना और कहा कि जल्द बैठक कर सभी बिंदुओं को संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन




एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने कहा पूर्व सैनिकों के हितों की 16 सूत्री मांगें हैं। प्रदेश के सभी जिलों के पूर्व सैनिक संगठनों से इन सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि पूर्व सैनिकों के हितों में पूर्व में किसी ने भी संज्ञान नहीं लिया। आज हालात यह है कि उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों की कल्याणकारी योजनाओं में भी अनियमितता हो रही है। राज्य में पूर्व सैनिकों को पांच फीसदी आरक्षण मिल रहा है। जबकि, हिमाचल प्रदेश में 15 व पंजाब राज्य में 13 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। उपनल में भी बड़े पैमाने पर अनियमितता हो रही है। प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष मनवर सिंह रौथाण, सचिव गिरीश जोशी, ऋतुराज चौहान, विजय भट्ट, हरीश सकलानी, उत्तम गुंसाईं, निरलेश गिरि, खुशाल परिहार, विक्रम कंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें