फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दीपावली से पहले ही बाजार से गुजरना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरबर्टपुर चौक पर दीपावली से पहले ही जाम लगने व यातायात अवरुद्ध होने की समस्या काबू से बाहर होने लगी है। चौक से होने वाले यातायात के बेतरतीब संचालन व जगह-जगह पार्क रहने वाले यात्री वाहनों के कारण इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उधर, यातायात संचालन को व्यवस्थित करने के लिए जिम्मेदार पुलिस प्रशासन भी यहां कोई प्रयास करता दिखाई नहीं दे रहा है।



हरबर्टपुर चौक को कई राज्यों की आवाजाही का केंद्र माना जाता है। उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली व राजस्थान आदि राज्यों के वाहन चौक से होकर ही गुजरते हैं। इसके अलावा जौनसार बावर, टिहरी के नैनबाग, उत्तरकाशी के बड़कोट व यमुनोत्री तक के लिए यात्रियों का आवागमन इसी चौक से होता है।
विज्ञापन


हरबर्टपुर निवासी अरुण कुमार, फुरकान अली, शिवम गोयल का कहना है कि चारों दिशाओं में होने वाले निजी बस, मैक्सी कैब, विक्रम व ई-रिक्शा के कारण चौक पर अधिक समस्या रहती है। इन सभी यात्री वाहनों को बेतरतीब ढंग से चौक की विभिन्न दिशाओं में खड़ा करके यात्रियों को वाहनों में सवार कराने व उतारने का काम किया जाता है। इससे यातायात बाधित होता है।



उन्होंने बताया कि दिवाली पर्व पर नगर के चौराहे पर स्थित मुख्य बाजार में दुकानें सड़कों तक लग जाएंगी तब यह स्थिति और भी अधिक परेशान करने वाली होगी। उधर, यातायात व्यवस्था के लिए जिम्मेदार पुलिस प्रशासन की अभी कोई गतिविधि हरबर्टपुर चौक के आसपास दिखाई नहीं दे रही है। इस कारण सुबह व शाम के समय मार्ग पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन


उधर, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया हरबर्टपुर व विकासनगर में दीपावली के चलते यातायात संचालन के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रूट डायवर्जन व अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस, नगर पालिका, उप संभागीय परिवहन विभाग को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें