फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ईशा को मिस फेयरवेल, अर्पित को मिला मिस्टर फेयरवेल का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर छात्रों ने सीनियर को दी विदाई, शिक्षकों ने दिया आशीर्वाद
विज्ञापन


सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पीजी) कॉलेज साहिया में विदाई समारोह आयोजित किया गया। द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को नम आंखों से विदाई दी। छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। महाविद्यालय में बिताए अपने अविस्मरणीय पलों की याद किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजित किया गया।

ईशा चौहान को मिस फेयरवेल और अर्पित शर्मा को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। शानिया को मिस ब्यूटी और विवेक तोमर को मिस्टर हैंडसम चुना गया। मेधावी छात्र आकांक्षा चौहान को स्वर्ण पदक, अभिषेक चौहान को कांस्य पदक और रविता को रजत पदक के साथ-साथ प्रमाण पत्र और नकदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्नातक अध्ययन का परिणाम नामक शीर्षक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजकुमारी भंडारी शामिल हुईं। प्राचार्य डॉ. रेनु गुप्ता ने कहा की विदाई वैदिक परंपरा है, जिससे होकर प्रत्येक विद्यार्थी को गुजरना होता है। चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय से पासआउट होने वाले छात्र-छात्राएं भविष्य में कई नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे, जो महाविद्यालय को गौरवान्वित करने वाला होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधान सभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत सिंह चौहान शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें