परीक्षा से पहले बनाई सोशल मीडिया से दूरी
तीस्ता ने बताया कि उन्होंने परीक्षा से पहले सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। उनका कहना है कि इस समय में सभी लोग सोशल मीडिया पर हैं, लेकिन हमें पता होना चाहिए कि इसका हम पर क्या प्रभाव पड़ रहा है। वक्त का सही उपयोग करने के लिए हमें सोशल मीडिया की आभासी दुनिया से दूरी बनानी होगी।
कहा कि उन्हाेंने पढ़ाई के लिए कोई समय तो निर्धारित नहीं किया था, लेकिन नियमित तौर पर पढ़ाई करना और कक्षा में जो पढ़ाया गया उसका रिविजन करना उनकी दिनचर्या में शामिल था। यही उनकी सफलता का मूल मंत्र है।
अशोका विवि सोनीपत में ले चुकी हैं प्रवेश
तीस्ता ने बताया कि उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने कैलिफोर्निया विवि में आवेदन किया था। जहां उसका चयन भी हो गया था, लेकिन उन्हाेंने सोनीपत के अशोका विवि में बीए ऑनर्स में प्रवेश ले लिया है।