फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM रावत ने किया आईएसबीटी फ्लाईओवर का लोकार्पण

Mon, 12 Dec 2016 09:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
fly over
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को आईएसबीटी स्थित प्रदेश का पहला फोरलेन फ्लाईओवर जनता को समर्पित किया। लोकार्पण समारोह फ्लाईओवर के ऊपर ही आयोजित किया गया। समारोह के कुछ देर बाद फ्लाईओवर को वाहनों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन


लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि फोरलेन फ्लाई ओवर को लोकार्पित करने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। इसलिए प्रदेश में इस तरह के 10 और फ्लाईओवर बनाने की योजना है। उन्होंने सचिव लोक निर्माण विभाग को इसके लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार देहरादून की तस्वीर बदलने की कोशिश कर रही है। रिस्पना और बिंदाल रिवर फ्रंट डेवलपमेंट इसी दिशा में की गई पहल है। जल्द ही बल्लुपुर फ्लाईओवर भी शुरू कर दिया जाएगा। मलिन बस्तियों का न केवल नियमितीकरण किया गया, बल्कि इनके विकास के लिए चार सौ करोड़ रुपये का रिवाल्विंग फंड भी स्थापित किया है।
विज्ञापन


इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ठोस विजन के साथ प्रदेश का विकास किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में देहरादून को आधुनिक शहर का रूप देने के लिए कई काम किए गए हैं। इस अवसर पर राजपुर विधायक राजकुमार, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता एचके उप्रेती, मुख्य अभियंता हरिओम शर्मा आदि शामिल रहे।

25 नवंबर 2013 से फ्लाईओवर बनने की शुरुआत हुई। इस फ्लाई ओवर को बनाने में 50.39 करोड़ रुपये के करीब लागत आई है। बता दें कि सात नवंबर 2016 को भाजपा नेता रविंद्र जुगरान की याचिका पर हाईकोर्ट ने संबंधित महकमों और कंपनी को फटकार लगाई थी। करीब डेढ़ साल पहले ही इस फ्लाई ओवर का काम पूरा हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें