फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IREvAFG: अफगानिस्तान ने आयरलैंड का किया क्लीन स्वीप, 3-0 से सीरीज पर किया कब्जा

Sun, 24 Feb 2019 10:18 PM IST
Mukesh Jha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून में टी 20 मैच
विज्ञापन

मोहम्मद नबी की आतिशी पारी की बदौलत अफगानिस्तान की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे व अंतिम टी-20 मुकाबले में करारी हार दी। अफगानिस्तान ने 210 रन बना बनए थे। जबाव में आयरलैंड की टीम ने आठ विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी। 33 रनों सी जीतकर अफगानिस्तान ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में आयरलैंड को क्लीन स्वीप कर दिया। 36 गेंदों में 81 रन की पारी खेलने पर मोहम्मद नबी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

विज्ञापन


रविवार को रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अफगान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिछले मैच के शतकवीर हजरतुल्लाह और उस्मान घनी ने एक बार फिर टीम को तेज शुरूआत दिलाई।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 46 रन जोड़े। इसी स्कोर पर घनी नौ गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हजरतुल्लाह ने 17 गेंदों में 31 रन बनाए। ताराकाई और कप्तान असगर स्टेनिकजाई ने धीरे-धीरे स्कोर को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके आउट होने के बाद मैदान में उतरे नबी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में सात छक्के और छह चौके लगाए। आयरलैंड के लिए रेंकिन ने 53 रन देकर तीन और चेज, डॉक्रैल व गेटकैट ने एक-एक विकेट लिया। 

जवाब में खेलने उतरी आयरलैंड के कप्तान र्स्टलिंग 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केबिन ओ ब्रायन ने बाल्बिराइन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। ब्रायन ने 74 रन बनाए और बाल्बिराइन ने 47 रन की पारी खेली। लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और टीम ने आठ विकेट गंवाकर 178 रन बनाए।

राशिद खान ने किया हैट्रिक
स्टार गेंदबाज राशिद खान ने 17वें ओवर में मैच पलट दिया। 17वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर उन्होंने तीन विकेट लिए। अपनी पहली गेंद पर उन्होंने जॉर्ज डॉकरेल 18, दूसरी पर शैन गेटकते 2 और तीसरी पर सिमरन जीत सिंह 00 को आउट कर उन्होंने हैट्रिक विकेट लिया। इस ओवर से ही आयरलैंड की जीतने की उम्मीद खत्म हो गयी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें