लेकिन, इसके बाद नबी और जादरान ने संभलकर खेलते हुए स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया। 16वें ओवर में दोनों खिलाड़ियों ने अक्रामक रुख अख्तियार करते हुए बड़े शॉट खेले। 19वें ओवर की दूसरी गेंद में नबी ने चौका मारकर टीम की जीत दिला दी।
अफगानिस्तान की ओर से एम नबी ने सर्वाधिक 40 गेंदों में 49 रन बनाए। इसके अलावा जादरान ने 36 गेंदों में नाबाद 40 रन, शेनवरी ने 17 रन, हजरतुल्लाह ने 11 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। आयरलैंड की ओर से बी रैंकिन ने दो विकेट और पी चेज, जे लिटिल, गेटकाटे ने एक-एक विकेट लिए।
अफगानिस्तान (19.2 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन)
रन गेंद
हजरतुल्लाह 11 06
असगर स्टेनिकजाई 05 05
शेनवारी 17 19
करीम 00 03
नबी 49 40
एस अशरफ 06 07
जादरान 40 36
विकेट पतन - 16-1, 30-2, 30-3, 43-4, 50-5
गेंदबाजी
रन विकेट
रेकिंन 39 02
पी चेज 27 01
जे लिटिल 28 01
थांपसन 12 01
गेटकैट 21 01
एस सिंह 01 00
डॉक्रैल 07 00
अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा। टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 24 फरवरी को होगा। इसके बाद इसी मैदान पर पांच वन डे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल करना हमेशा महत्वपूर्ण होता है। हमारे टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का शॉट सलेक्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। नबी और जादरान ने बीच के ओवरों में दबाव के बावजूद अच्छी बल्लेबाजी की। पहले हमारा फोकस सीरीज जीतने पर है। उसके बाद हम अपनी रिजर्व बेंच को आजमाएंगे।
असगर स्टेनिकजाई, कप्तान, अफगानिस्तान
मैदान को देखते हुए हमने कुछ रन कम बनाए। हमारे गेंदबाजों ने हमें वापसी कराई थी लेकिन अफगानिस्तानी बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया। थांपसन के न होने से टीम को नुकसान हुआ। लेकिन अच्छी बात है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
पॉल स्टर्लिंग, कप्तान, आयरलैंड