दून के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड तोड़ दिया। आयरलैंड के साथ टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने तीन विकेट के नुकसान पर 278 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर एक टी-20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया।
इससे पहले ये रिकार्ड आस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने श्रीलंका के खिलाफ छह सितंबर 2016 को तीन विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए थे। बता दें कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के नाम 260 रन का उच्चतम स्कोर दर्ज है।
रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने ऐतिहासिक मुकाबले में एक पारी में 22 छक्के और 19 चौके जड़े। इस दौरान टीम के पारी में उनका स्ट्राइक रेट 261.29 का रहा। हालांकि हजरतुल्लाह आस्ट्रेलिया के एरोन फिंच के 172 रन के रिकार्ड को नहीं तोड़ पाए।
हजरतुल्लाह ने तोड़ा छक्कों का रिकार्ड
दून में अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकार्ड भी टूट गया। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह ने एक टी-20 मैच में सर्वाधिक छक्के मारने का आस्ट्रेलिया के एरोन फिंच का रिकार्ड तोड़ा। एरोन फिंच ने एक टी-20 मैच में सर्वाधिक 14 छक्के लगाए थे, लेकिन शनिवार को हजरतुल्लाह ने 16 छक्के जड़े। हालांकि आईपीएल में एक मैच में क्रिस गेल ने 17 छक्के जड़े थे।